ब्रेकिंग न्यूज़

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली रैली।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर रविवार को थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के टहला के गांव गोलाकाबास से शुभारंभ करते हुए बिरकड़ी व आस पास की ग्राम पंचायत क्षेत्रो में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राहुल गांधी के नारे लगाते हुए रैली निकाली।
 रैली का शुभारंभ करने से पहले ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
इसी के साथ रैली को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् गीत का गान करते हुए रैली का शुभारंभ किया इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने डीजे के साथ , हाथ से हाथ जोड़ो के नारे लगाते हुए रैली निकाल कर लोगों को पार्टी की रीति-नीति , राज्य सरकार की ओर से चार साल में करवाए गए विकास कार्य व केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में जानकारी दी। 
थानागाजी पार्षद राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 26 जनवरी से प्रारंभ किया गया था थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक टहला के गोलाकाबास से बिरकड़ी एवं आस पास की ग्राम पंचायत क्षेत्रों में होते हुए हाथ से हाथ जोड़ो का शुभारंभ किया गया। अलवर जिला प्रभारी जसवंत गुर्जर सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य की शुरुआत करते हुए पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। 
इस दौरान कांग्रेस प्रभारी अलवर जसवंत गुर्जर , हाथ से हाथ जोड़ो के जयपुर प्रभारी महावीर सोगानी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा , विधानसभा थानागाजी कांग्रेस प्रत्याशी सुनील बौहरा , पार्षद थानागाजी राजेंद्र प्रसाद शर्मा , पी.सी.सी. मेंबर मनोज जैमन , पूर्व विधायक थानागाजी कृष्ण मुरारी गंगावत , पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अलवर फूल चंद शर्मा, संयोजक शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ थानागाजी वरिष्ठ नेता भमला राम, ब्लॉक अध्यक्ष थानागाजी बनवारी लाल शर्मा, पूर्व प्रधान पंचायत समिति राजगढ़ महंत जयराम दास स्वामी , उपजिला प्रमुख अलवर ललिता मीना , पंचायत समिति सदस्य राकेश खंडेलवाल, कांग्रेस सदस्य किशोरी मदन लाल, कार्यकर्ता सदस्य थानागाजी विनोद शर्मा, विश्राम सैन श्रीचंदपुरा , बृज किशोर गोट, टहला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा दफलपुरा , सत्यनारायण शर्मा , सतीश शर्मा,पवन शर्मा, कृष्ण शर्मा, सोनू पंडित सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।मिडिया को यह सारी जानकारी गोलाकाबास से रितिक शर्मा के द्वारा दी गई।

No comments