ब्रेकिंग न्यूज़

गंगापुर में नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 150 रोगियों का पंजीयन।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गंगापुर।दिनेश लक्षकार कुसुमलता वागरानी चैरिटेबल ट्रस्ट भीलवाड़ा एवं अंधता नियंत्रण समिति भीलवाड़ा के सहयोग से लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप एवं भारत विकास परिषद गंगापुर द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 150 रोगियों का पंजीयन हुआ और 20 रोगी ऑपरेशन के लिए चयन किया । शिविर प्रभारी चमन लोसर ने बताया कि शिविर में भर्ती किए जा रहे सभी रोगियों का लायंस हॉस्पिटल सुभाष नगर भीलवाड़ा में बिना टांके के ऑपरेशन किए जाकर आईएएल कृत्रिम लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा । इस शिविर का उपखण्ड अधिकारी महोदय राजेश सुवालका और एडिशनल एसपी गोरधन लाल खटिक ने अवलोकन किया । इस शिविर में सेवा डेंटल द्वारा दंत रोग चिकित्सक द्वारा दांतों की जांच एवं परामर्श दिया गया । इसमें भाविप अध्यक्ष फ़तहराम काबरा , संरक्षक प्रहलाद सोमानी , सचिव सुनील जोशी , नवरतन हिरण , सुरेश सिंघवी , शिविर प्रभारी चमन लोसर , राजाराम लोहिया , हेमंत जैन , विनोद पंचोली , प्रमोद वाग्रानी , नीलू बागरानी , गुण माला अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

No comments