ब्रेकिंग न्यूज़

रैणी के सरकारी अस्पताल मे पिछले लम्बे समय से ही नही है महिला चिकित्सक व महिला कम्पाउण्डर महिला विशेषज्ञ डाक्टर लगाने के लिए अब से पूर्व मे भी आमजन द्वारा क्रमिक अनशन व धरना-प्रदर्शन भी किए जा चुके है रैणी सीएचसी मुख्यालय पर।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज Iरैणी(अलवर)।अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लंबे समय से महिलाओं के लिए महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने की वजह से आसपास के 50--60 गांव के ग्रामीण आमजन को काफी परेशानी हो रही है लेकिन बेचारे आमजन कर भी क्या सकते है।
और तो और रैणी के सरकारी अस्पताल मे महिला कम्पाउण्डर तक नही है इस मांग को लेकर अब से पूर्व मे भी आमजन के द्वारा भी कितनी ही बार धरना-प्रदर्शन व क्रमिक अनशन पर भी बैठ चुके है लेकिन फिर भी अभी तक भी नही लगाया है रैणी महिला विशेषज्ञ डाक्टर। 
आसपास के ग्रामीण लोग यहा पर महिलाओ का प्रसव (जापा) भी नही कराना चाहते है क्योंकि महिला कम्पाउण्डर तक नही है इसलिए जननी सुरक्षा योजना भी रैणी अस्पताल के लिए तो दिखावा मात्र रहती हुई प्रतीत हो रही है।ज्यादातर ग्रामीण लोग 20 --25 किलोमीटर दूर लेकर जाते है महिलाओ को प्रसव कराने के लिए भी क्योंकि रैणी अस्पताल मे तो महिला डाक्टर ही नही है तो फिर अन्य दूसरी सुविधाऐ भी सही नही हो सकती है।
जिसको लेकर कई बार रैणी क्षेत्र के युवाओं ने मुख्यमंत्री चिकित्सक मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के नाम ज्ञापन भी दिया लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ राजस्थान सरकार का अंतिम बजट भी पेश हो गया है लेकिन दरअसल रैणी अस्पताल में कोई भी सौगात नहीं मिली जीत को लेकर युवाओं में काफी रोष है ।
रैणी क्षेत्र की मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को चिकित्सक मंत्री के नाम ज्ञापन दिया है अगर मांगे 16 फरवरी तक नहीं पूरी होती हैं तो 17 फरवरी को रैणी पंचायत समिति में दौड़ लगाकर विरोध जाहिर करेगा मलखान मीणा और उनके साथ रैणी क्षेत्र के युवा।
मिडिया को यह सारी जानकारी मलखान मीना मुकुन्दपुरा के द्वारा दी गई है।

No comments