आर्य समाज द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी वर्ष जयंती बोध दिवस के रूप में
मंत्री - भूदेव आर्य ने बताया की महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी वर्ष जयंती आज शनिवार को महाशिवरात्रि पर बोध दिवस के रूप में मनाया जाएगा।आर्य समाज मन्दिर में इस अवसर पर विशेष् देवयज्ञ,भजन, उपदेश का कार्यक्रम होगा। आर्य कन्या शिक्षण समिति कोषाध्यक्ष- राजेंद्र काबरा ने बताया की आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती को शिवरात्रि के दिन बोध हुआ था। कथाओ में भगवान शिव के जिन गुणों का वर्णन किया जाता है वह शिवमूर्ति वह शिवलिंग में किंचित भी नहीं पाए जाते। शिवरात्रि के दिन चूहे वाली घटना से मूल शंकर ( महर्षि दयानंद सरस्वती) को शिव ईश्वर को जानने के लिए एक अपूर्व जिज्ञासु बन गए। इस विषय पर आज के कार्यक्रम में विस्तार से बताया जाएगा।




No comments