दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांक वाकपीठ संगोष्ठी का हुआ समापन।
राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के अलेई गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैक्षिक सत्र 2022-23 की दो दिवसीय प्रधानाचार्य सत्रांक वाकपीठ संगोष्ठी का भामाशाह रामकिशन मीणा के मुख्य आतिथ्य में संम्पन हुई। संगोष्ठी के प्रमुख वार्ताकार नन्द किशोर मीना ने विभागीय रैकिंग,अशोक कुमार मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन,युवराज शर्मा ने एसएनए भुगतान, जगमोहन शर्मा ने विभिन्न प्रकार के अवकाशो की जानकारी दी।सीबीईओ रामेश्वर दयाल मीना ने शैक्षिक नवाचार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य एनएल वर्मा रहे। कार्यक्रम में भामाशाह रामकिशन मीणा की ओर से संगोष्ठी में शामिल हुए सभी प्रधानाचार्य को बैग व मनोज कुमार सैनी की ओर से डायरिया वितरित की। अतिथियों का प्रधानाचार्य फोरम अध्यक्ष बच्चन लाल मीणा ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसीबीईओ मौसम मीना,कमलराम मीना,मनोज शर्मा,विजय शर्मा,मंजू बैरवा सहित अनेक प्रधानाचार्य मौजूद रहे।




No comments