ब्रेकिंग न्यूज़

टहटड़ा एवं धौराला के बीच एक दिवसीय पद दंगल व मांगेसिद्ध बाबा का विशाल मेला आज शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल आयोजित होता है विशाल मेला और दंगल-- धौल्या राम मीना मेडिया।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के टहटड़ा गांव व धौराला गांव के बीच मे बन्ध की मोरी न पर श्री श्री 1008 श्री मांगेसिद्ध जी महाराज के स्थान पर श्री श्री 108 श्री रामानंद महाराज के सानिध्य मे आज शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला व एक दिवसीय पद दंगल का आयोजन किया जा रहा है इसलिए मिडिया के माध्यम से आमजन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भक्तगण व आमजन पधारे और मेला की शोभा बढावे तथा पद दंगल के माध्यम से धार्मिक पौराणिक कथा सुनकर अपने जीवन को धन्य बनावे।
इस पद दंगल व विशाल मेला के आयोजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक जौहरीलाल मीना व स्थानीय रैणी प्रधान मीरा मांगेलाल मीना व कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय टहटड़ा सरपंच रजनी देवी के द्वारा की जावेगी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अलवर सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर व अमरचंद फौजी प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी तथा डी.सी.मीना शिवभक्त और समाज सेवी जामडोली, विजय समर्थ लाल मीना , शीला मीना,रोहिताश मीना खुर्द,मोसम नवलकिशोर मीना जिला परिषद सदस्य व राहुल मीना अलेई प्रदेश महासचिव कान्ग्रेस सहित आसपास के सभी सरपंच तथा कार्यक्रम का मंच संचालन रामकिशन मीना सरपंच फिरोजपुर और शिवसहाय मीना एडवोकेट बुचपुरी के द्वारा किया जावेगा।
इस विशाल मेला मे बच्चो के खेल खिलोने तथा महिलाओ के श्रंगार तथा चूडी मार्केट की दूकान भी लगती है और अनेक जादूगर खेल दिखाते है तथा सर्कस भी दिखाया जाता है।
इस बार हरिकिर्तन दंगल की जगह पर पद दंगल आयोजित किया जा रहा है क्योकि हरिकिर्तन दंगल तो हर साल ही किया जाता है तो आसपास के ग्रामीण लोगो के सुझाव के अनुसार इस बार पद दंगल का आयोजन हो रहा है जिसमे झण्डु राम शेखपुरा, करौली और जगन डेन्डान दौसा तथा डाक्टर महेश मीना सालमपुर दौसा व रामकेश सहजलपुर और रामसिंह मीना डोरोली अपनी मधुर मधुर आवाज मे प्रस्तुति देगे। यह पद दंगल सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जावेगा।
मिडियाकर्मी महेश चन्द मीना को यह सारी जानकारी टहटड़ा से हरिकिर्तन पार्टी के मेडिया धोल्या राम मीना के द्वारा दी गई है।

No comments