बैराठी फाउंडेशन की ओर से गरीब बच्चों को जूते वितरित।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जयपुर। बैराठी फाउंडेशन के तत्वावधान में बैराठी शू कंपनी प्रा.लि. की ओर से शिवरात्रि के अवसर पर गरीब बच्चों को फुटवियर वितरित किए गए। फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. सौरभ बैराठी ने बताया कि इस अवसर पर सान्तपुर आश्रम आबू रोड पर बच्चों को 1266 जूते वितरित किए गए। जूते मिलने के बाद बच्चों के चेेहरों पर मुस्कान आ गई। बच्चों का कहना था कि उन्होंने हमेश प्लास्टिक के जूते ही पहने हैं ऐसे में उनका भी मन था कि वो भी कभी केनवाश शूज पहनें। उनकी यह तमन्ना पूरी करने के लिए उन्होंने बैराठी फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सौरभ बैराठी ने बताया कि बैराठी फाउंडेशन सामाजिक सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रसर रहता है। फाउंडेशन ने वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र और मंडा में 12 हजार पेड़ लगाए। कोरोना काल के दौरान कोरोना सेंटर्स के लिए एयर कंंंडीशनर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए और जयपुर पुलिस को संक्रमण से बचाने के लिए 10 हजार एन-95 मास्कों का निशुल्क वितरण किया गया। इतना ही नहीं आमजन के लिए भी निशुल्क मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट और होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया गया। बारां के जिला अस्पताल में आईसीयू बेड की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। फाउंडेशन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष में भी समय-समय पर आर्थिक सहयोग देता रहता है। विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र रोड नं. 17 में पुलिस चौकी का निर्माण, एसडीएम कार्यालय चौमंू में बगीचे का निर्माण, वृत्ताधिकारी गोविंदगढ़ कार्यालय में विश्राम गृह का निर्माण, हिंगोनिया गौशाला में गौवंश के लिए आर्थिक सहयोग आदि ऐसे समाज सेवा के कार्य हैं जो समय-समय पर फाउंडेशन द्वारा किए जाते रहे हैं।




No comments