नीट 2023 के प्रतिभागियों के लिए सीएलसी की अनुपम सौगात।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर। सीएलसी द्वारा नीट 2023 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गुरुवार 9 फरवरी से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनो ही माध्यम में बायो-केम टेस्ट सीरीज की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर टेस्ट सीरीज में बैठने वाले छात्रों को विजय तिलक लगाकर सफलता की शुभकामना दी गई। टेस्ट सीरीज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी ने बताया कि सीएलसी की बायो-केम टेस्ट सीरीज नीट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए वरदान साबित हुई है। नीट 2023 की तैयारी करने वाले छात्रों की बेहद मांग को ध्यान में रखते हुए बायो-केम टेस्ट सीरीज शुरू की गई है जिसमें 25 पार्ट टेस्ट तथा 12 मेजर टेस्ट होंगे जो पूर्णतया एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे तथा संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करेंगे। चौधरी ने बताया कि सीएलसी की बायो-केम टेस्ट सीरीज में किसी भी कोचिंग संस्थान का विद्यार्थी भाग ले सकता है तथा अपनी तैयारी को मजबूत करते हुए परीक्षा से पहले आत्मविश्वास प्राप्त कर सकता है। चौधरी ने बताया कि टेस्ट सीरीज के सारे पेपर विषय विशेषज्ञों द्वारा पूर्णतया नीट 2023 को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है, जिसका नीट की तैयारी करने वाले सभी छात्रों को पूर्ण फायदा मिलेगा। सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि जेईई 2023 की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 6 फरवरी से सीएलसी की फिजिक्स-केम टेस्ट सीरीज शुरू की जा चुकी है जिसमें किसी भी संस्था का विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी को और ज्यादा सुदृढ़ कर सकता है।




No comments