शिक्षाविद् सीताराम यादव ने बजट पर दी प्रतिक्रियाबजट को धरातल पर उतारा जाता है तो प्रदेश में कांग्रेस की वापसी का बजट: सीताराम यादव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट राजस्थान की विकास की गति को बढ़ाने वाला बजट हैं। यदि बजट में की गई घोषणाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व्यवहारिक रूप देकर धरातल पर उतारते हैं तो सही मायने में राजस्थान प्रदेश का यह चुनावी बजट बजट के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में सभी वर्गों पर ध्यान देने का सार्थक प्रयास किया गया है । कुल मिलाकर यह बजट अगर धरातल पर उतारा जाता है तो यह बजट आगामी चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस सरकार की वापसी का बजट बन सकता हैं। कांग्रेस निश्चित रूप से सत्ता में वापसी कर सकती है।




No comments