ब्रेकिंग न्यूज़

स्कॉलरशिप टेस्ट में चयनित 20 विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।जीपीएस स्कूल के तत्वावधान में गत सप्ताह सैनिक, मिलिट्री, नवोदय एवं स्पोर्ट्स की मुख्य प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक विद्यालयों के लगभग 411 छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जो सभी कक्षा 3 से 5 के छात्र रहे। तथा जिसका परिणाम तय समयानुसार 17 फ़रवरी को घोषित किया गया। जिसमें चयनित 20 छात्रों एवं अभिभावकों को विद्यालय प्रांगण में प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा प्रथम रहे 20 छात्रों को कोचिंग सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डॉ. नरेश यादव ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं युक्त हॉस्टल के साथ सैनिक, मिलिट्री, नवोदय, स्पोर्ट्स इत्यादि की पृथक फ़ाउंडेशन क्लासेज की व्यवस्था की गयी है। विद्यालय प्राचार्य योगेश चन्द शर्मा , उप प्राचार्या पंकज शर्मा व कोचिंग हैड अमित यादव, मनोज कुमार, धर्मेंदर, पिंकी, वर्षा, मीरा, सुनीता, अंजू, वैशाली, दिव्या, सविता, हर्दिया आदि स्टाफ़ मौजूद रहा।

फ़ोटो- चयनित छात्र-छात्राएं

No comments