सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जमकर किया विरोध प्रदर्शन।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।कस्बे में सोमवार को अलवर रोड स्थित शांति मार्केट से नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता पार्षद ओम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने नगरपालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चेयरमैन सीताराम यादव व विधायक बलजीत यादव का विरोध जताया। रैली अलवर रोड से होते हुए नए बस स्टैंड नगर पालिका कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में मुख्य दरवाजे के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और जमकर आरोप लगाया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी व अधिकारी भी उध्बोधन सुनते रहे । पूर्व पार्षद ऋषिदेव यादव ने अपने उद्बोधन में जमकर नगरपालिका व विधायक की करतूतों पर रोष जताया। की नगरपालिका में लगातार भ्रष्टाचार करने चेयरमैन के द्वारा कमीशन खोरी करने और साधारण सभा की बैठक में विपक्ष की आवाज को दबाने के साथ ही मनमाने तरीके से काम करने सहित विभिन्न गंभीर आरोप लगाए। प्रतिपक्ष नेता ओम यादव ने कहा कि नगर पालिका चेयरमैन के द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यह सब विधायक के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने विधायक से मांग करते हुए कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचार करने वाले रिश्वत लेने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर नगद इनाम दे रहे हैं सत्ता के संरक्षण में पालिका के अंदर खूब भ्रष्टाचार चल रहा है जिसे रोकने की आवश्यकता है। हाथों में स्लोगन की तख्तियां लिए हुए अलवर रोड स्थित शांति मार्केट से नगर पालिका तक रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में पूर्व मंत्री डॉ जसवंत यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव, जिला मंत्री डॉ नीलम यादव, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, पार्षद सुनील प्रवक्ता, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह यादव, पूर्व पार्षद देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व पार्षद ऋषि देव यादव, एडवोकेट हितेंद्र यादव, पार्षद अशोक पोसवाल, राहुल सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।




No comments