ब्रेकिंग न्यूज़

भूतपूर्व सैनिक कि स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर 19.2.23 रामेश्वर लाल भूतपूर्व सैनिक की स्मृति में उनके पुत्र रोशन लाल कुलहरी एवं शिवाय डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। एकेडमी के निदेशक रणजीत सिंह भास्कर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 30 टीमों ने भाग लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार वितरित किया गया इसके साथ ही तीसरे एवं चौथे स्थान पर रही टीम को नगद पुरस्कार एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। फाइनल मैच चौधरी चरण सिंह क्लब घस्सू एवं देव स्पोर्ट्स अकैडमी सीकर के मध्य खेला गया जिसमें देव स्पोर्ट्स अकैडमी टीम विजेता रही। स्वर्गीय कुलहरी के परिजनों ने अतिथियों एवं सह आयोजक शिवाय स्पोर्ट्स एकेडमी, मेट्रो स्पोर्ट्स मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष ईश्वर सिंह विद्युत श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर जिला परिषद सदस्य परमानंद सैनी विजयपाल खीचड़ के द्वारा पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों आयोजकों को शुभकामनाएं दी गई

No comments