राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ आज दिनांक 22.2.2023 को महासंघ के आंदोलन का प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार के साथ शिक्षा निदेशालय में सरकार की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ साथ किया प्रदर्शन। कल एक लाख मंत्रालयिक कर्मचारी लिखेंगे मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ आज दिनांक 22 .2.2023 को महासंघ के आंदोलन का प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार के साथ महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार की सद्बुद्धि के लिए एवं प्रदर्शन किया गया एवं प्रदर्शन किया प्रवक्ता अनिल पुरोहित बताया कि बताया कि अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग एवं पंचायती राज संस्थाओं / निगम / बोर्डों में पदस्थापित मंत्रालयिक कर्मचारी विगत 33 वर्षों से सरकारों की अनदेखी एवं इस बार की बजट घोषणाओं में भी मंत्रालयिक संवर्ग को राहत नही दिये के कारण क्षुब्ध हैं इन कर्मचारियों द्वारा महाआंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है, जिसके क्रम में सरकार में विविध स्तर पर महासंघ द्वारा दिनांक 14 फरवरी को सूचना दे दी गई है। आज 22 फरवरी कार्य बहिष्कार कर शिक्षा संकुल में सद्बुद्धि यज्ञ एवं प्रदर्शन किया गया आज धरने में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। सीएडी विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री मंत्री जी को पोस्टकार्ड लिखने का अभियान चलाया जाएगा ।आज धरने में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए जिनमें आनंद स्वामी, पदम सिंह , मनीष विधानी , जितेंद्र गहलोत , संजय भाटी, कुमार स्वामी,अखिल स्वामी, सुशील रामावत , मोहित, सिद्धार्थ रिणवा, अनिल पुरोहित, तनुज स्वामी शिक्षा विभाग से, रामकुमार व्यास, नरेश कुमार यादव, मूल सिंह राठौड़, अजीत सिंह भाटी,नरपत सिंह, पीयूष स्वामी, पंचायती राज से, रसपाल सिंह मोटा कृषि विभाग से , लक्ष्मण गोदारा , दिलनवाज राठौड़ सा.निर्माण विभाग से गोपाल वर्मा ,मनोज कुमार, कुमार नगर नियोजन विभाग के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
आज की मिटिंग में निर्णय लिया गया है कि कल सभी विभागों में जनसम्पर्क करने के लिए टीमों का गठन किया जायेगा।
8 मार्च तक लगातार महासंघ का आंदोलन चलाया जायेगा। उसके पश्चात जयपुर में 9 मार्च से अनिश्चित कालीन महापड़ाव होगा।
राज सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ




No comments