ब्रेकिंग न्यूज़

अज्ञात चोरों ने दुकानों को बनाया निशाना।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।कस्बे के मुख्य चौराहे पर बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकानों के तीन ताले तोड़े उसके अंदर गुटका बीड़ी और सिगरेट सहित नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह दुकान खोलने के बाद सूचना पाकर मालिकों ने पुलिस थाने में जानकारी दी। संचालक बलवंत ने बताया कि वह जब दुकान पर सुबह जल्दी पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है शटर ऊपर है। अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जिसमें गुटका बीड़ी और सिगरेट गायब थे। धर्मा जनरल स्टोर दुकान से भी चोर बीड़ी सिगरेट गुटका सहित गल्ले में रखे हुए खुले पैसे चोरी कर ले गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों से चोरों ने करीब 15 हजार का सामान और नकदी चुरा ले गए।

No comments