ब्रेकिंग न्यूज़

जागुवास ईंट भट्टे पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।क्षेत्र के जागुवास गांव में ईट भट्टे पर गत 4 फरवरी को बदमाशों के द्वारा ईट भट्टे के मुनीम के साथ जानलेवा हमला कर लाखों रुपए लूटने के मामले में बहरोड पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो वारदात के बाद फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल विश्नोई ने बताया कि क्षेत्र के जागुवास गांव के पास शिव शंकर ईट भट्टे के मुनीम विजयपाल के द्वारा 4 फरवरी को मामला दर्ज कराया कि वह अपने ऑफिस में सो रहा था। उसी दौरान महेन्द्रा गाड़ी में सवार होकर आए करीब 4 बदमाशों ने ईट भट्टे के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस कर मेरे साथ लाठी-डंडों सरिया से मारपीट की और अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे करीब 7 लाख 30 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। जिनमें कुछ लड़कों को मैं पहचानता हूं जिस पर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी सेकंड को इस वारदात को खोलने के लिए लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को चिन्हित किया। साथ ही अलग-अलग जगहों पर बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर दबिश दी गई। जिला स्पेशल सेकंड की टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने मुखबिर के जरिए बदमाशों की लोकेशन मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए बदमाश मनजीत चौधरी पुत्र देशराज ग्राम जागुवास बहरोड, अशोक कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी कांकरा बर्डोद बहरोड को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। जिस पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी ताकि अन्य बदमाशों के बारे में भी जानकारी लग सके। साथ ही उपयोग में ली गई गाड़ी व लूटी हुई रकम भी बरामद कर सके। आपको बता दे की बहरोड़ क्षेत्र हरियाणा से लगा होने के कारण यहां पर आपराधिक घटनाएं बढ़ी है लेकिन बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। और वो सरेआम वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं।


No comments