विनोद भूदोली हठधर्मिता के आगे 22 दिन बाद झुका राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के छात्र नेता विनोद भूदोली व हिंदवी स्वराज छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू मीणा के नेतृत्व में पिछले 22 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन का कुलपति प्रोटैक्टर एच एस पलसानिया ने धरनार्थियों को जूस पिलाकर समाप्त करवाया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के छात्र नेता विनोद भूदोली ने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े ई-रिक्शा वापस चालू किए गए, इन्दिरा रसोई चालू करने का लेटर सरकार को भेजा गया इसके लिए विश्वविद्यालय में जगह चिंहित कर दी गई हैं, सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाने के लिए एंजियो को आमंत्रित किया गया है, भवनों कि रिपेयरिंग के लिए सुझाव आमंत्रित लिए गए हैं, Wi-Fi के लिए संबंधित कंपनी को आमंत्रित किया जा चूका है , इसके अलावा राज्य सरकार से संबंधित मांगों का लेटर सरकार के पास भेजा जाएगा। इन सभी मांगों पर सहमती बनी है।
हिंदवी स्वराज छात्र संघ के रिंकू मीणा ने बताया कि प्रशासन ने 22 दिन हमारे धैर्य कि परीक्षा ली आज छात्र छात्राओं में मांगों पर सहमती बनने से काफ़ी उत्साह का माहौल है।
मांगो पर सहमति बनते ही विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पठाखे फोड़कर नारेबाज़ी कर मिठाईयां बांटी व पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।
इस मौके पर योगेश मीणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी राजस्थान विश्वविद्यालय, छात्रा नेता मोनिका, मुकेश सैनी, प्रवीण चौधरी, छात्र नेता अरुण पारीक सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।




No comments