ब्रेकिंग न्यूज़

धर्म चन्द सारस्वत संस्थान खारड़ा न्यूज़ *खाटू के लिए पैदल संघ रवाना।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।खारड़ा।क्षेत्र की खुशहाली को लेकर ग्राम से भगवान खाटूश्याम के पवित्र तीर्थ खाटू नगरी के लिए साधक पैदल रवाना हुए। ग्राम के भानीराम शर्मा व सांवरमल शर्मा ने ठाकुर जी मंदिर व हरिराम जी मंदिर में गुरुवार को दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात ग्रामीणों ने ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकालकर सभी पैदल यात्रियों को विदा किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसरपर बाबा श्याम का विशेष पूजन किया गया। इसमें गंगाधर सारस्वत ,सुखदेव सारस्वत ,भानिराम शर्मा ,सांवरमल शर्मा आदि ने हिस्सा लिया। यात्रियों का पहला पढ़ाव श्री डूंगरगढ़ में होगा। यात्रा में उनके साथ बिनादेसर के श्रद्धालु भी जुड़ेंगे। दस से ज्यादा श्रद्धालुओं का यह जत्था पहली बार पैदल यात्रा करके खाटू श्यामजी के दर्शन करेगा । सभी साधक 6 दिन में 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए खाटू नगरी पहुचेंगे। जहा बाबा को निशान भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी वर्षा की कामना करेंगे।

No comments