भगवान महावीर कीर्ति स्तंभ के विकास के लगने लगे हैं पंख ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर । शहर जो राजस्थान में अजमेर जिले की हृदय स्थली के रूप में ख्याति प्राप्त है उक्त शहर के अजमेरी गेट स्थित भगवान महावीर कीर्ति स्तंभ के विकास के पंख लगने लगे हैं समाजसेवी एवं सिटीजन कॉन्सिल के सदस्य लॉयन उत्तमचंद भंडारी ने बताया कि भगवान महावीर का कीर्ति स्तंभ 1975 में निर्मित हुआ था जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के पच्चीसोवे निर्वाण महोत्सव को वर्ष 1975 में सारे ही देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। उसके सम्बन्ध में देश भर में भगवान महावीर स्वामी के कीर्ति स्तंभों का निर्माण कई जगह किया गया उसी के तहत ब्यावर में भी भगवान महावीर का कीर्ति स्तंभ निर्मित हुआ था जिसका प्रथम जीर्णोदार 2013 में करवाया गया जिसमें अग्रिम भूमिका उत्तमचंद भंडारी नेमीचंद मोदी , अभय राज पदावत, शांतिलाल शाह, ज्ञानचंद कोठारी,सुमन जैन ने की थी इसके विकास के पंख लगाने के लिए एक बार फिर 2023 में इसके जीर्णोदार की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसमें अग्रिम भूमिका का निर्वहन उत्तमचंद भंडारी, ज्ञानचंद कोठारी, पवन जैन, दिलीप बाबेल, धनराज राका, संपत जैन,अंकित पाडलेचा,शांति लाल शाह,सुमन जैन,ललित कावड़िया, हस्तीमल संचेती, सुरेंद्र कुमार औसतवाला कर रहे है वास्तव में समाजिक सरोकार के साथ शहर के सौंदर्य के लिए किए जाने वाले कार्य मुक्त कंठ से प्रशंसा करने योग्य है साथ ही उक्त कीर्ति स्तंभ का जीर्णोदार जैन समाज के सकल समाजसेवियों के जन सहयोग से किया जा रहा है




No comments