तीन दिवसीय आजीविका और कौशल प्रशिक्षण के समापन समारोह का हुआ आयोजन23 दिव्यांग महिलाओं को वितरण की बकरियाँ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास द्वारा संचालित संजय इन्क्लूसिव स्कूल ब्यावर परिसर में संचालित तीन दिवसीय आजीविका और कौशल प्रशिक्षण के समापन समारोह मे 23 दिव्यांग महिलाओ को सिरोही नस्ल की उन्नत बकरियाँ वितरण की गई!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर जावेद हुसैन (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अध्यक्षता श सूरजा राम (सरपंच- गणेशपुरा) व डॉ सिद्धार्थ गौड (मोटीवेशन इण्डिया) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रकांता जोशी रहे सुरेश सिंह (सरपंच नूंदरी मालदेव) धर्मेंद्र सिंह भाटी (सरपंच किशनपुरा) मुकेश दरिया,विक्रम सिंह व रणसिंह चीता सहित आदि अतिथि गण उपस्थित थे उपनिदेशक रण सिंह चीता ने संस्थागत जानकारी देते हुए बताया कि मोटीवेशन इण्डिया के सहयोग से निदेशक राकेश कुमार कौशिक के नेतृत्व में संस्था आर. एम. के.एम के माध्यम से पिछले तीन दिनों से दिव्यांग ग्रामीण महिलाओं को उन्नत बकरी पालन व नस्ल सुधार की जानकारी दी जा रही थी तथा पुर्व मे इनको टर्ई साईकिल भी दी गई जिसका मुख्य उद्देश्य इन दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए इनके जीवन में रंग भरना है तथा लाभार्थियों को संकल्प दिलाया कि जो बकरी उन्हें दी जा रही है, अगले तीन साल के भीतर 2 इस बकरी से प्राप्त होने वाली एक नई बकरी संस्था के माध्यम से पुनः किसी जरूरतमंद दिव्यांग महिला को दी जायेगी मुख्य अतिथि जावेद हुसैन ने अपने उद्बोधन में बताया कि संस्था आर. एम. के एम तथा मोटीवेशन इण्डिया के प्रयास को दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सबसे जबरदस्त कदम बताया व सराहना की! साथ ही उपस्थित संभागियो को बकरियों का उचित रखरखाव तथा मौसमी बीमारियों व बचाव तथा टीकाकरण व नस्ल सुधार आदि पर प्रकाश डाला!
उक्त अवसर पर सरपंच सूजा राम व चंद्रकांता जोशी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की, तथा आज बकरी पाकर जो खुशी इन दिव्यांग महिलाओं में दिख रही है, वो ही सच्ची स्वावलम्बी सेवा है !
मोटिवेशन इंडिया से सिद्धार्थ गौड़ ने बताया कि संस्था आर. एम के एम का कार्य धरातल से जुडा है सुरेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों सहित विद्यमान संभागीयो का आभार व्यक्त किया




No comments