विराट वैश्य चेतना महाकुंभ 26 को जयपुर में।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।भीलवाड़ा।भीलवाड़ा एवं उदयपुर संभाग की संभागीय बैठक आज श्री माहेश्वरी बालक छात्रावास अजमेर रोड पर आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश पदाधिकारी के प्रतिनिधी के रूप मे प्रदेश महामंत्री वैश्य केशव गुप्ता, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष वैश्य श्रीमती शकुंतला विजयवर्गीय, प्रदेश महिला महामंत्री वैश्य श्रीमती सरिता विजयवर्गीय सहित संभाग प्रभारी वैश्य प्रकाश पोरवाल, महिला संभाग प्रभारी वैश्य श्रीमती मधुबाला महाजन, जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा वैश्य कैलाश काबरा, टोंक जिला अध्यक्ष वैश्य राजीव बंसल, अजमेर जिलाध्यक्ष सुनील मूधंडा सहित जिले के अन्य पदाधिकारीयो ने भाग लिया। बैठक में सभी वैश्य बन्धुओं ने 26 फरवरी को जयपुर में आयोजित विराट वैश्य चेतना महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर महाकुंभ को सफल बनाने का आश्वासन दिया ।




No comments