नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।नीमराणा। पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिक लड़की का अपहरण करने का इनामी आरोपी को 8 माह से फरार व 2 हजार का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थानाधिकारी सुणिलाल मीणा ने बताया कि गत 6 जून को परिवादी ने पुलिस थाने में मोहित स्वामी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में मामला दर्ज करवाया। जिसपर पुलिस द्वारा बाल अपचारी मोहित स्वामी को पूर्व में दस्तयाब किया गया। पुलिस थाना टीम द्वारा आरोपी हिमांशु हैप्पी पुत्र महेश सिंह राजपूत निवासी कोठिया का बास थाना बानसूर जो घटना से फरार चल रहा था जिसको गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी सुणिलाल मीणा के कार्यकाल में निरंतर वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी है। क्षेत्र कि जनता में शांति कायम रखते हुए अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।




No comments