दुकान में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।कस्बे के कर्ण सिंह मार्केट स्थित दुकान में गत 21 जनवरी को रात्रि लगभग 8 बजे दुकान में आगजनी की घटना मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा कर तीन जनों को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थाना अधिकारी विरेंद्र पाल विश्नोई ने बताया कि 21 जनवरी रात्रि 8 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा दुकान में शटर को ऊंचा करके उसमें घुसकर आग लगा दी गई थी।जिसको गंभीरता से लेते हुए कॉन्स्टेबल मोहनलाल डीएसटी टीम भिवाड़ी कांस्टेबल मनोज कुमार व साईबर सैल भिवाड़ी के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की विशेष भूमिका से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें 27 वर्षीय दिल्ली निवासी मौहसीन खा पुत्र मोहम्मद यासीन,26 वर्षीय दिल्ली निवासी मोहम्मद इसरान पुत्र मेहंदी हसन व 25 वर्षीय बहरोड के मसानी माता मन्दिर के पास निवासी साहिल पुत्र नवीन कुमार रोहिल्ला को गिरफ्तार किया गया।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से घटना के समय उपयोग में ली गई मोटरसाइकिल सवारों के रूट का अध्ययन कर व साइबर टीम द्वारा तकनीकी की माध्यम से अनुसंधान कर उनका बहरोड के व्यक्ति से संबंध होना तय होने पर आरोपियों तक पहुँचा गया।
फ़ोटो- पुलिस गिरफ्त में आरोपी




No comments