श्रेष्ठ एसडीएमसी एवं एसएमसी के तहत अंतर ब्लॉक एक्सप्लोजर विजिट कार्यक्रम 50 सदस्यीय दल ने की शिरकत।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्रेष्ठ एसडीएमसी एवं एसएमसी के तहत अंतर ब्लॉक एक्सप्लोजर विजिट कार्यक्रम के तहत मसूदा ब्लाक के 6 विद्यालयों के ब्लॉक स्तर पर प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही एससीएमसी एवं एसडीएमसी के 50 सदस्यीय दल ने मसूदा एसी बी ई ओ मुकेश कुमार जैन के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा का अवलोकन किया। कार्यक्रम के तहत राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय की भी विजिट की गई। जवाजा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तंवर तथा सचिव प्रकाश सालवी ने विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए उपलब्धियों का अवलोकन भी करवाया महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य ताराचंद जांगिड़ ने भी विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए अवलोकन करवाया। दोनों विद्यालय की उपलब्धियों को देखकर अवलोकन दल ने प्रसन्नता जाहिर की ।अवलोकन दल में जनप्रतिनिधि मायला सरपंच माणक रायका ,हनुतिया सरपंच गोपीलाल ,तथा जमोला उपसरपंच, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कम्मा काठात व सभी 6 विद्यालयों के प्रधानाचार्य दर्शना शर्मा, रेणु कुडिया,गरिमा भारद्वाज ,राजेंद्र कुमार,महेंद्र दीया ,चेनाराम रायका सहित दल के अन्य सदस्य उपस्थित थे। अवलोकन दल के सभी आगंतुकों का अशोक कुमार तवर, प्रकाश सालवी ,शंभू दयाल व्यास ,ज्योति प्रकाश पुनासा,चिमन सिंह ,महिपाल समोता, सांवरमल ,सीता जाट ,रेनू सेन आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शंभू दयाल व्यास ने किया।




No comments