ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा भूधरदास के 48 वें वार्षिक मेले का हुआ समापन पंचकुंडीय यज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित महेश शास्त्री ने दिलवाई आहुतियांमेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।आलीसर / चौमूं ।
ग्राम पंचायत आलीसर के मुख्य बस स्टैंड स्थित बाबा भूधरदास महाराज की तपोस्थली पर 48 वें वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। बुधवार को सुबह से बाबा भूधर दास की तपोस्थली परिसर में बाबा के धूणे, छतरी व पगल्या पर विशेष सजावट की गई । श्रद्धालुओं ने धूणे पर भोग लगाकर मत्था टेकर अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली कर मोतियां मांगी।। महंत गंगादास ने दूर दराज से पधारे संत महात्माओं की विशेष आवभगत की। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित महेश शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक पंचकुंडो पर यजमानो से पूजा अर्चना करवा कर यज्ञ हवन करवाया। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंडित महेश शास्त्री ने तपोस्थली की महिमा की विशेषता बताते हुए बताया कि यहां की मान्यता है कि इस तपोस्थली पर मत्था टेकने आने वाले ग्रामीणों को कभी भी बरसात या ओलावृष्टि का सामना नहीं करना पड़ा। यह ग्रामीणों के बाबा के धूणे पर विश्वास व श्रद्धा का ही पुण्य फल है कि उन्हें आज तक अतिवृष्टि अनावृष्टि या ओलावृष्टि का सामना नहीं करना पड़ा। ये सब बाबा का ही आशीर्वाद है । उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार मेले के दिन सभी किसान भाई व श्रद्धालु बाबा के नाम पर एक दिन के लिए अपने कुआं व बोरिंग को बंद रखते हैं । कार्यक्रम में मेला समिति प्रन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष मूलचंद मीणा व प्रन्यास ट्रस्ट के सदस्य गण एवम् मेला के अध्यक्ष आलीसर सरपंच प्रभु नारायण यादव बताया कि मेले के आयोजन को लेकर टीम प्रबंधन कोअलग-अलग जिम्मेदारियां दि गई थी जिस पर सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर मेले के सफल आयोजन में अपनी भूमिका निभाई। मेले के इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी कृष्ण कान्त जोशी, श्याम शर्मा , पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी मेले में शिरकत कर साधु संतों व महंतों आशीर्वाद लिया । मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रामीणों ने दूरदराज से आकर पटवा बाजार में खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया। इस मौके पर प्रन्यास ट्रस्ट समिति सदस्य मुकेश कुमावत, विष्णु जांगिड़ , पूर्व वार्ड पंच राम लाल यादव , श्रवण कुमार बुरा , बलदेव शर्मा, राधेश्याम शर्मा व हरक चंद जैन कमल कुमार जैन , प्रभु नारायण भिंडा , कैलाश चंद पारीक , रामशरण मीणा , गोविंदगढ़ थाना अधिकारी धर्म सिंह चौधरी , चौकी प्रभारी , हस्तेडा विद्युत निगम , हल्का पटवारी ग्राम विकास अधिकारी उप चिकित्सा अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी,वह जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वो मेरे की व्यवस्था व प्रबंध का जायजा लेते हुए लोगों से शांति व व्यवस्था बनाते रखने की अपील की।

No comments