वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।शहर के निकटवर्ती बिजयनगर द्वारा मंगलवार को एक वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन ग्राम नगर में किया गया। इसमें आरबीआई से एजीएम धर्मेंद्र कच्छावा , एलडीएम अरोड़ा , एफसीएल कोऑर्डिनेटर व शाखा के मुख्य प्रबंधक गौरव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
इस इस कैंप में शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा ने कृषि ऋण के बारे में विस्तार से बताया और यह भी बताया कि जिस प्रकार खेतों में निराई व गुड़ाई का कार्य करते हैं ताकि फसल खराब ना हो, उसी प्रकार हमें अपने हार्ड अर्न मनी को भी विवेक पूर्ण खर्च करना है ताकि हमें भविष्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इस कैंप में हमारे एलडीएम व एजीएम ने सुरक्षित बैंकिग के बारे में भी बताया एवं यह भी बताया कि किसी को भी कोई अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करें, चाहे वह बैंक का ही अधिकारी या कर्मचारी ही क्यों ना हो। बैंक कभी भी आपसे आपकी कोई व्यक्तिगत जानकारी फोन पर कभी नहीं मांगता इस प्रकार यह मीटिंग किसानों एवम् हमारे ग्राम वासियों, कस्टमर एवम् गैर कस्टमर्स के लिए बहुत ही लाभप्रद रहीं।




No comments