उदारीकरण के परिणामस्वरूप ही हमने पश्चिमी सभ्यता को अपना सके - डॉ. राव सज्जन सिंह।
राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से योजना मंच के तहत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ शिवशरण कौशिक ने बताया कि अर्थशास्त्र विषय में बहुत अवसर है। उदारीकरण निजीकरण और वैश्वीकरण के कारण भारत शेष विश्व से जुड़ने में आसानी हुई है। वही प्राचार्य डॉ राव सज्जन सिंह ने बताया कि उदारीकरण के परिणामस्वरूप ही भारत ने पश्चिमी संस्कृति को अपनाया। कार्यक्रम में डॉ प्रकाश चंद मीना,डॉ पुरणमल मीना ने भी विधर्थियो को मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में डा अशोक मीना ने योजना मंच की गतिविधियों के बारे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया वही डा शिव शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रतिराम जाटव ने करते हुए अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अवसरों पर जोर दिया।




No comments