ब्लॉक स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन।
पंचायत समिति स्तरीय कृषक सलाहकार समिति की बैठक आत्मा योजना के तहत कृषि विभाग के सभागार में कृषि विभाग के सहायक निदेशक विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मीणा ने बताया कि प्रगतिशील किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि विभाग के द्वारा संचालित सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो सके। बैठक में पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल वर्मा, राकेश खंडेलवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




No comments