एसडीएम ओमप्रकाश मीणा ने नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्मिकों की कार्यशैली को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए मीणा ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)।
एसडीएम ओमप्रकाश मीणा ने नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्मिकों की कार्यशैली को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए मीणा ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें आमजन भी मिले उनसे भी बात की गई। आपके किस तरह के कार्य हैं और कौन सी शाखा में रुको हैं काम रूके हुए हैं तो किस कारण से रुके हैं तो संबंधित शाखा प्रभारी से जानकारी लेकर निर्देश दिए गए आमजन के कार्य संवेदनशीलता के साथ समयबद तरीके से कार्य करने के लिए सभी कार्मिकों को निर्देशित किया। शहर में साफ-सफाई को लेकर एसआई से बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना उसके संबंध में अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित करके शहर की साफ-सफाई साज सजा पेंटिंग के कार्य सरकार ने अनुमत किए गए हैं। उनके बारे में भी चर्चा की गई। नगरपालिका के समस्त कर्मचारियों से बात करके आमजन का कार्य समयबद तरीके से हो, कार्यालय समय पर आएं। नगरपालिका के पार्क को डवलप करने को लेकर भी निर्देशित किया गया। जिससे शहर के लोगों को पार्क का फायदा मिल सके। राज्य सरकार जो जमीन नगरपालिका को दी जाती है। उस जमीन का एक लैंड बैंक बने वो जमीन आईडेंटिफाई हो कि नगरपालिका के पास कहां कहा भूमि है ताकि उस भूमि को संरक्षित किया जा सके और उसको प्रॉपर तरीके से प्लानिंग करके उपयोग में लिया जा सके। इसमें नगरपालिका के जो खसरे हैं कहां स्थित है और उसका रकबा कितना है उसकी जिओ ट्रैकिंग करवाएंगे, जीपीएस लोकेशन के साथ में, उसके बाद उस पर नगरपालिका का बोर्ड लगवाएंगे जिससे वह सरक्षित रह सके।




No comments