ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कॉलेज में 2 वर्षों से 10 पद खाली, लैक्चरर कर रहे बाबू का काम।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड़।कस्बे के राजकीय धर्म चंद गांधी जैन महाविद्यालय में पिछले लंबे समय से सहायक लेखा अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण व्याख्याताओं को बच्चों की पढ़ाई छोड़कर इनका काम करना पड़ रहा है। कॉलेज प्राचार्य राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विषय में संबंधित विभाग को अनेकों बार पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक पद रिक्त हैं। राजकीय महाविद्यालय में लेखा अधिकार ग्रेड प्रथम का 30 अक्टूबर 2021 से पद रिक्त चल रहे हैं। लेखा अधिकारी ग्रेड प्रथम का पद रिक्त होने की कारण महाविद्यालय में लेखा शाखा से संबंधित कार्यों में बहुत अधिक समस्या आ रही है। लेखा शाखा के समस्त कार्य विगत 1 वर्षों से बाधित हो रहे हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय बर्डोद का नोडल महाविद्यालय होने के कारण हमें तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण वित्तीय मामलों में अनियमितता एवं त्रुटि की आशंका रहती है। कॉलेज में पीटीआई, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष, सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड प्रथम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, बुक लिफ्टर, सहायक कर्मचारी, प्रयोगशाला वाहक के पद रिक्त है।वहीं गुरुवार को पत्रकार टीम के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से पढ़ाई के बारे में पूछा गया जिस पर विद्यार्थियों ने व्याख्याताओं की पढ़ाई से संतुष्ट होना बताया। वही मौके पर कुछ क्लासों में देखा गया जहां व्याख्याताओं द्वारा बच्चों को पढ़ाई करवाते हुए नजर आए।साथ ही बताया गया कि कक्षाओं में बच्चे कम आते है अगर बच्चे निरंतर कक्षा में आए तो हमें पढ़ाने में और भी अधिक ऊर्जा मिलती रहे। कॉलेज में स्नातक स्तर पर कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय एवं स्नातकोत्तर स्तर पर राजनीतिक विज्ञान विषय संचालित है महाविद्यालय में वर्तमान में लगभग एक हजार छ सौ विद्यार्थी अध्ययनतर हैं।

No comments