आरएससीआईटी महिला फ्री कोर्स प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित आई एम शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत कस्बे के संकल्प एजुकेशन इंस्टीट्यूट में आरएससीआईटी महिला फ्री कोर्स प्रशिक्षण का नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया व पार्षद अंजू बाला सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। संस्थान के निदेशक अजय यादव ने बताया कि आरकेसीएल कोर्स में 13 महिलाओं का चयन हुआ है निशुल्क बेंच का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया व अंजू बाला सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रशिक्षणार्थियों को आरएससीआईटी बेसिक कोर्स के बारे में जानकारी दी। सरकारी नौकरियों में इस कोर्स के महत्व के बारे में बताया। एडवोकेट राहुल दीक्षित ने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का युग है। आज सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से हो रहे हैं। कंप्यूटर का प्रशिक्षण लेकर आप अपना कारोबार भी कर सकते हैं। इस अवसर पर सुमनलता यादव,राम वकील यादव,पुखराज बैरवा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




No comments