ब्रेकिंग न्यूज़

धर्म चन्द सारस्वत आडसर व गारबदेसर के किसानों को मिलेगी वोल्टेज की समस्या से राहत, 65.88 लाख की स्वीकृति।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।लूणकरणसर 22 फरवरी । तहसील क्षेत्र के कृषि नलकूपों पर किसानों को पूरे वोल्टेज के साथ गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के प्रयासों को लेकर जोधपुर डिस्कॉम ने 65.88 लाख के नये विद्युत कार्यो व सुधार कार्यों की स्वीकृति जारी की है ।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल की अनुशंसा पर कालू जीएसएस से दो नए फीडर के लिए जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता आर एस मीणा ने 65.88 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है इसके तहत कालू के 33 केवी जीएसएस से आडसर फीडर के लिए 9 किलोमीटर की 33 केवी पुरानी लाइन बदलने व सुधार कार्यों पर 41.36 लाख की राशि खर्च होगी इसी प्रकार कालू जीएसएस से गारबदेसर फीडर के लिए 8.45 किलोमीटर की 33 केवी नई लाइन बिछाई जाएगी इसमें 24.52 लाख रुपए व्यय होंगे इन दोनों फोडरो के बनने से कालू गारबदेसर कागासर छ्ट्टासर नकोदेसर रावासर आडसर सहित दर्जनभर गांवो के किसानों को लाभ मिलेगा ।

No comments