ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक गिरधारी लाल महिया के हाथी के होदे पर डीजे बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर पुष्प वर्षा कर जनता ने किया अभिनंदन ।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज।श्री डूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू। श्री डूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया द्वारा गत 4 वर्षों में क्षेत्र के विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। चाहे श्री डूंगरगढ़ शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र। ।हर क्षेत्र में विकास किया गया है राजकीय महाविद्यालय मोमासर मे श्री डूंगरगढ़ में पोली ट्रामा हॉस्पिटल और ड्रेनेज की स्वीकृति बजट में करवाई है। जिससे संपूर्ण क्षेत्र की जनता बहुत प्रसन्न है । अनेकों सामाजिक संस्थाओं ने विकास कराने पर विधायक गिरधारी लाल महिया का स्वागत सत्कार किया गया ।बैंड बाजे हाथी के होदे पर बैठकर विधायक घूमचक्कर से बस स्टैंड पुस्तकालय भवन होते हुए श्याम जी मन्दिर के पास भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वागत किया ।मंच में कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर लाल बाहेती कम्युनिस्ट पार्टी अध्यक्ष श्री डूंगरगढ़ द्वारा की गई ।मंच पर श्यामसुंदर आर्य श्याम महर्षि जगदीश प्रसाद स्वामी कोडाराम दर्जी चादरतन राठी महेन्द्र महावीर भरत सिंह राठौड़ आदि महानुभाव विराजमान थे अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर लाल भारती ने कहा कि श्री डूंगरगढ़ में वर्तमान में पानी की काफी दिक्कत है ।गर्मी का मौसम आ रहा है इसलिए पहले से ही इस हेतु प्रयास करना चाहिए ।ताकि पानी की समस्या नहीं रहे। विधायक महोदय ने कहा कि मैं हर क्षेत्र में पानी की समस्या वार्ड में दूर कराने का प्रयास करूंगा तथा जहां पानी नहीं पहुंचता है वहां पर टेकर द्वारा पानी सप्लाई की व्यवस्था करवाई जाएगी ।विधायक गिरधारी लाल महिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफी करीबी हैं इसके कारण से ही श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में काफी विकास के काम हुए हैं। संचालन चेतन स्वामी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोम शर्मा ने किया।

No comments