ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन में शामिल हुए पूर्व विधायक सैनी ।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85 वें महाअधिवेशन में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी शामिल हुए।इस मौके पर युवा नेता रामकिशोर सैनी, रविंद्र निठारवाल व प्रकाश निठारवाल मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने कहा कि देश के सामने तीन सबसे बड़ी चुनौतियां है, इनमें बेरोजगारी, हमारी संस्कृति की रक्षा और हमारे संविधान की रक्षा शामिल हैं। बेरोजगारी की समस्या का समाधन केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। आज का युवा जो हमारे देश और प्रदेश का निर्माण करेगा भविष्य में अगर उसका ही भविष्य अंधेरे में रहा तो कैसे भविष्य का निर्माण होगा। इसलिए युवाओं को अपने भविष्य के बारे में सोच कर कांग्रेस पार्टी के साथ कदम से कदम मिलकर चलना होगा ।

No comments