ब्रेकिंग न्यूज़

एसटीएसई में चयनित सीएलसीयंस का सम्मान समारोह

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर । मंगलवार शाम को सीएलसी परिसर में एसटीएसई में चयनित होने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी ने बताया कि एसटीएसई में चयनित छात्रों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी चयनित छात्रों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। चौधरी ने चयनित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपकी सफलता की सीढ़ियों पर पहला कदम है, अब आपको निरंतर कड़ी मेहनत के द्वारा अपनी सफलता को बरकरार रखते हुए सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाना है। कार्यक्रम में सीएलसी सीओओ समर चौधरी ने चयनित छात्रों को मेडल पहनाकर तथा अभिभावकों को साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

No comments