ब्रेकिंग न्यूज़

99 वे गुरुमुख सम्मेलन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,79 यूनिट हुआ रक्तदान



उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर।संत सुखदेव शाह महाराज की पुण्य स्मृति में मनुमार्ग स्थित गुरूद्वारा सुख सागर में मनाए जा रहे 99 वें गुरुमुख सम्मेलन के अवसर पर शुक्रवार को जन कल्याण हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ वही मिडिया प्रभारी बसंत गांधी ने बताया कि संत सुखदेव शाह महाराज की पुण्य स्मृति में गुरुदेव पिताजी डॉ हरभजन शाह सिंघ महाराज जी की प्रेरणा से 99 वें गुरुमुख सम्मेलन के अवसर पर शुक्रवार को जन कल्याण हेतु रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शिविर में समूह गुरु संगत ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 79 यूनिट रक्त संग्रह हुआ शिविर का शुभारंभ गुरुदेव पिताजी डॉ हरभजन शाह सिंघ महाराज जी ने रिबन काटकर किया । समूह गुरु संगत में भारी उत्साह है इस रक्तदान को महादान में बदले अपने जीवन में अपने संकट को कम कर सके रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है।

No comments