मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन कल्याणकारी बजट प्रदेश की जनता के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला :पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन कल्याणकारी इस बजट को प्रदेश की जनता के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला बताया है।उन्होंने कहा कि ईआरसीपी, चंबल, एलपीजी गैस सहित युवाओं के लिए जो 500 करोड़ का विकास कल्याण कोष का गठन किया गया है यह निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना की राशि ₹25 लाख तथा दुर्घटना बीमा की राशि ₹10 लाख बढ़ाकर स्वास्थ्य की दिशा में राज्य सरकार ने बेहतर नजीर पेश की है।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा बारहवीं तक शिक्षा अधिकार कानून के तहत 12वीं तक निशुल्क शिक्षा की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्यार्थियों को विशेष सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रोडवेज में महिला किराए पर 50% छूट वहीं आंगनबाड़ी के 8000 नए केंद्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में निश्चित ही वरदान साबित होंगे।




No comments