ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बजट पर दी प्रतिक्रियाबजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान : भगवान सहाय सैनी ।




उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वार घोषित बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं। बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख तक करने का ऐलान, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करना, 30 हज़ार सफाई कर्मचारियों की भर्ती, उज्जवला योजना वाले 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, पेंशन 500, 750 से बढ़ाकर 1000 रुपए करने की घोषणा, छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में 1 से 12वीं क्लास तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने व संविदाकर्मी को नियमित करने की महत्वपूर्ण घोषणाएं है।

No comments