मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पिटारे से आज विभिन्न वर्गों के लिए विशेष सौगाते: टीकाराम जूली ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पिटारे से आज विभिन्न वर्गों के लिए विशेष सौगाते निकली है। इस बजट से राज्य की जनता की आशाओं और उम्मीदों को जहां विशेष पंख लगेगे वही युवाओं और महिलाओं को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं के विकास को ध्यान में रखकर बचत, राहत, बढ़त की थीम पर पेश किया गया यह बजट समाज के हर तबके को विकास की नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवाओं पर विशेष फोकस करते हुए इस बजट में प्रदेशवासियों के लिए एक नई किरण की उम्मीद बांधी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना की राशि 10 लाख रुपयें से बढाकर 25 लाख एवं दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख, ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी निशुल्क कर निरोगी राजस्थान के ध्येय को पूरा करने का प्रयास किया गया है। वहीं 500 करोड रुपये का युवा कल्याण कोष, स्कॉउट गाइड व एनसीसी केडेट युवाओं को निशुल्क रोडवेज यात्रा, युवाओं को स्टॉर्टअप के लिए 250 करोड का बजट, 75 करोड की लागत से जिला स्तरीय युवा महोत्सव, पेपरलीक को रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टॉस्क फोर्स, ऑनलाईन परीक्षा केन्द्र, सभी भर्ती परीक्षाऐं निशुल्क, सभी मुख्यालय पर विवेकानन्द हॉस्टल, मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना युवाओं की झोली में डाली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 76 लाख परिवारों को 500 रु. प्रति सिलेण्डर, 1 करोड खाद्य सुरक्षा योजना परिवारों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट, महिलाओं का 50 प्रतिशत किराया माफ, 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, अलवर-भरतपुर के लिए 4657 लाख रु. की लागत से चंबल का पानी, ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड रुपये की सौगात, पेंशन राशि 1 हजार रुपये तथा कोरोना में मृतक अनाथ के लिए सरकारी नौकरी जैसी बड़ी घोषणाऐं इस बजट में शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में वेद महाविद्यालय, ग्रामीण हॉट, प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड लागत से सडक निर्माण, प्रत्येक गांव में नरेगा के माध्यम से इण्टरलॉकिंग, वायु प्रदूषण के लिए यूनिट की स्थापना तथा अलवर केन्द्रीय कारागृह बिल्डिंग शिफ्ट करने जैसी अहम सौगाते इस बजट में मिली है।lउन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 18 से 25 हजार, सर्वसमाज सामूहिक विवाह की राशि 10 लाख, मिड डे मील में प्रतिदिन दूध, प्रत्येक जिले में यूथ हॉस्टल तथा पत्रकारों के लिए मीडिया सैन्टर, लैपटॉप व टेबलेट, सभी सरकारी कार्मिकों को ओल्ड पेंशन स्कीम, ठेका प्रथा समाप्त एवं संविदाकर्मी नियमित की प्रमुख घोषणा, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शिक्षा के अधिकार के तहत निःशुल्क कक्षा 12वीं तक, बोर्ड फीस माफ, यूनिफॉर्म निशुल्क, 100 नए स्कूल, 300 क्रमोन्नत, काली बाई स्कूटी योजना में 30 हजार स्कूटी, किसानों को 2 हजार यूनिट प्रतिमाह निशुल्क बिजली, कृषक कल्याण कोष 5 हजार करोड से बढ़ाकर 7.5 करोड, गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर एक्ट पेंशन, आंगनवाडी के 8 हजार केन्द्रों की नायाब घोषणा की गई।
*बजट घोषणा में अलवर जिले को ये मिली सौगाते*
अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर, नारायणपुर को कन्या महाविद्यालय, किशनगढ़बास के हरसौली में नवीन आईटीआई, अलवर में राजकीय सहशिक्षा पोलोटेक्निक महाविद्यालय, भिवाडी में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस, अलवर में बेसिक ट्रेनिंग सेन्टर इलेक्ट्रिक ट्रेड, रेफ्रिजरेशन व एयर कंडीनशन के टर्नर ट्रेड, उमरैण अलवर में देवनारायण बालक छात्रावास, नारायणपुर में जनजाति छात्रावास, मालाखेडा में सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास, कठूमर, थानागाजी, कोटकासिम में खेल स्टेडियम, अलवर में मेडिकल कॉलेज, भिवाडी को जिला अस्पताल क्रमोन्नत, उमरैण एवं ग्वालदा तिजारा में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत, थानागाजी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बाटखानी बहरोड एवं लंगडबास किशनगढबास को उपस्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत, रामगढ़ में अल्पसंख्यक उत्थान हेतु छात्रावास,सलारपुर अलवर को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित, भिवाडी-नीमराना-अलवर औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण सुधार व आधारभूत संरचना के लिए 100 केरोड के लिए विकास कार्य, लक्ष्मणगए, मुण्डावर, गोविन्दगढ़, नारायणपुर में औद्योगगिक क्षेत्र की स्थापना, अलवर में ग्रामीण हॉट, पापडी स्टेण्ड से दोहडा, शेखपुर, मुबारिकपुर, बीजवा, अलावडा, सिंगराका, खेडामहमूद जिला सीमा तक क्षतिग्रस्त सडकों का कार्य, एमआईए खेडली सैयद, निठारी, चौमू, बिलंदी, सताना बहाली मेगा हाईव क्षतिग्रस्त सडकों का कार्य, नारायणपुर रोड से बामनवास रोड, गादोज बहरोड, माजरी, काठूवास, रामचन्द्रपुरा, खेडली से सायपुर, दौसा टहला रोड,पीपली वाली ढाणी, दामोदर का बास, बिरकडी बैरवा ढाणी, पीलवा नदी की ओर सडकों के निर्माण एवं उन्नयन कार्य, चम्बल अलवर भतरपुर पेयजल परियोजना, अलवर सहित 13 जिलों के लिए ईआरसीपी, रघुनाथगढ़ रामगढ़ के लिए 33/11 केवी जीएसएस, अलवर विद्युत सर्किल को विभाजित कर 6 सर्किल, बाघों को बहतर इको सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए सरिस्का अलवर में कार्य, अलवर में वानिकी एवंज ैव विधिवाता विकास परियोजना, माचाडी अलवर में लवकुश वाटिका, बराही माता मंदिर अलवर का संरक्षण व जीर्णाेद्धार, पाण्डुपोल अलवर में यात्रियों के लिए रोडवेज की साधारण व एक्सप्रेस बसों के किराये में प्रसिद्ध लक्खी मेले में 50 प्रतिशत की छूट, बासदयाल बानसूर में नवीन पुलिस थाना, सीलिसेढ, पीपली कठूमर, हरसोली किशनगढबास, घाटा बान्दरोल, गोठडा तिजारा में नवीन पुलिस चौकी, मालाखेडा व कठूमर में न्यायालय, रामगढ़ में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिाक मजिस्ट्रेट गोविन्दगढ़ में सिविल न्यायाधीश, एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, अलवर केन्द्रीय काराग्रह में क्रेच की स्थापना, टपूकडा में नवीन उपखण्ड कार्यालय, मांडन बहरोड प्रतापगढ, थानागजी को तहसील मंे क्रमोन्नत, रैणी, मुण्डावर, मालाखेडा में नवीन नगर पालिका, भिवाडी, तिजारा, नारायणपुर, बानसूर में सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नारायणपुर, बानसूर में सहायक खनिज अभियंता, अलवर में सेन्टर फॉर एक्सीलेंस फॉर एपीकल्चर, अलवर में एग्रो पार्क, माचाडी रैणी में कृषि महाविद्यालय, मांढण बहरोड में गौण मण्डी, अलवर में पशुपालक प्रशिक्षण केन्द्र, मांढण बहरोड में प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, मालाखेड़ा में एडीजे कोर्ट, उमरेन में सीएचसी, अलवर में बिजली सर्किल एवं अलवर के मालाखेड़ा व उमरैण ब्लॉक में होम्योपैथिक की सौगात दी गई है।




No comments