ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुरा व बावड़ीखेड़ा के मध्य चल रही श्रीमद्भागवत का भंडारे का हुआ आयोजन।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी (अलवर)।अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के रामपुरा व बावड़ीखेड़ा के मध्य श्रीमद् भागवत का भंडारे का शुक्रवार को आयोजन किया गया जिसमें आकोदा मीना , आकोदा सिक्का , रामपुरा , बावड़ी खेड़ा , ईटोली , भूडा , थुमडा , करणपुरा , भजेडा तथा आसपास के अनेक गाँवों के लोग भंडारे में प्रसाद लेने के लिए आये और इस भण्डारे मे आसपास के सभी गाँववासियों का भी अच्छा व पूरा पुरा सहयोग रहा और रेलवे लाइन पास में होने के कारण आर.पी.एफ. पुलिस बल का भी अच्छा सहयोग रहा उन्होने लोगों को रेलवे पटरी के पास जाने से रोका क्योकि कहीं कोई अनहोनी घटना घटित ना हो व आम जनता की सुरक्षा के लिए लगाया गया और सुबह कलश पूजन करने वाली महिलाओं को हवन करने के लिए बुलाया गया सभी माता/ बहिनों ने हवन कुंड के पास बैठकर सभी ने हवन पूजन किया गया और आहुतियां दी गई फिर सभी को प्रसाद के लिए बुलाया और सभी भक्त जनों ने प्रसाद पाया।
 यह भंडारे का आयोजन हर वर्ष किया जाता है मनोहर दास महाराज के द्वारा सभी को प्रसाद के लिए आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम मे समस्त गाँव वासियों के द्वारा बहुत ही सराहनीय व अच्छा सहयोग रहा।
मिडिया को यह सारी जानकारी भूड़ा पंचायत के वार्ड पंच अशोक कुमार मीना के द्वारा व भावी सरपंच हरिराम मीना के द्वारा दी गई है।

No comments