ब्रेकिंग न्यूज़

शनिवार को भाजपा नेता बन्नाराम मीना ने प्रधानमन्त्री मोदी की जनसभा मे जाने के लिए आमजन को निमंत्रण के रूप मे पीले चावल बाटे।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।राजस्थान के दौसा जिले के धनावड मे रविवार 12 फरवरी को देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाल जनसभा को सम्बोधित किया जायेगा।
इसी बात को ध्यान मे रखते हुए भाजपा नेता जनसेवक बन्नाराम मीना द्वारा अलवर की राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जा जाकर जनता जनार्दन से रूबरू होकर उन्हें दौसा में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में आने के लिए पीले चावल बाँटकर आमंत्रित किया।
अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम के द्वारा शनिवार को ढिगावडा,कांदोली बाईपास ,राजगढ़,माचाड़ी,रैणी, रायपुर,पाखर,मंडावर बस स्टैंड,ऊकेरी,भूड़ा थूमडा,डेरा में जनसम्पर्क कर पीले चावल बाँटकर आमज़न से विनम्र अपील की ।
मिडिया को यह सारी जानकारी बन्नाराम के कार्यकर्ता रामकेश ब्याडवाल के द्वारा दी गई है।

No comments