ब्रेकिंग न्यूज़

गौ शक्ति पीठ, आम्बासर बीकानेर ने गौपालकों और गायों को संम्बलता दिलवाने के लिए संचालक वैद्य श्रवण सिंह राठौड़ ने चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा और गोस्वामी शिशपाल गिरि के नेत्रित्व में गाय-गांव स्वावलम्बन यात्रा का संचालन किया।

सिटी एक्सप्रेस न्यूज  ।बीकानेर।  गौ शक्ति पीठ, आम्बासर बीकानेर ने गौपालकों और गायों को संम्बलता दिलवाने के लिए संचालक वैद्य श्रवण सिंह राठौड़ ने चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा और गोस्वामी शिशपाल गिरि के नेत्रित्व में गाय-गांव स्वावलम्बन यात्रा का संचालन किया। यात्रा के प्रदेश संयोजक गोस्वामी शिशपाल गिरि ने बताया की अपनी तीन मांगों 1-लंपी से मरी गायों का मुआवजा प्रति गाय 40000 रुपये दिलवाना।2- दूध मिलावटखोरी के खिलाफ साल भर अभियान चलवाना।3- गौशाला की तर्ज पर सीधा गौपालक को अनुदान दिलवाना।आदि मांगों को लेकर पुरे 90 दिनों में 318 गांवों में जनजागरण हेतु गौपालकों को संगठित करते हुए पहुंची। गौभक्तों एवं गौपालकों को लेकर 5जनवरीं को SDM लूणकरणसर, 19जनवरी को SDM श्रीडूंगरगढ़, 6फरवरी को SDM नोखा को मुख्यमंत्री महोदय एवं प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित कर उपरोक्त मांगों से अवगत करवाया।लोगों के आक्रोश और पीड़ा को सरकारों तक पहुंचाते हुए 13 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और ज्ञापन देने का आह्वान किया था।इसी समय श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय ने गौ शक्ति पीठ की दो मांगों को अपने बजट में स्वीकृति प्रदान कर सभी गौपालकों की पीड़ा को समझा ।गौ शक्ति पीठ, आम्बासर बीकानेर सभी गौपालको की तरफ से लंपी के मुआवजे और मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाने की स्वीकृति की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं।
     राष्ट्रीय संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह गोदारा ने बताया की मुख्यमंत्री महोदय ने गौपालकों के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है इससे गौपालकों और गायों दोनों का भला हो सकेगा।उन्होंने आगे कहा कि केवल घोषणा होने मात्र से किसी का भला नहीं होने वाला हैं।अति शीघ्र सर्वे करवाकर गौपालकों के खातों में मुआवजा की राशि ट्रांसफर करे।जब तक मुआवजा मिलेगा नहीं तबतक हम चुप नहीं बैठेंगे।
       गौ शक्ति पीठ के संचालक राष्ट्रपति से सम्मानित वैद्य श्रवण सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारी टीम घोषणा मात्र से खुश होकर नहीं बैठेगी ,हम निरंतर गौपालकों और प्रशासन के संपर्क में रहेंगे।

No comments