ब्रेकिंग न्यूज़

इनाया फाउंडेशन द्वारा रैणी मे रात्रि चौपाल और राजगढ क्षेत्र के ढिगावडा मे नुक्कड नाटक द्वारा किया जागरूक।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर जिले के राजगढ़ ब्लॉक मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयो में जिला प्रशासन एवम उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग और इनाया फाउडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित करवाया गया ,गुड टच बेड टच कार्यक्रम एवम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से गुड टच, बैड टच, पोस्को एक्ट 2012 .बालिका सुरक्षा हेल्पलाइन आर्टिकल 354, बाल विवाह, भ्रूण हत्या चाइल्ड हेल्प लाइन 1098
 एवं अन्य सरकारी पहलुओं की जानकारी दी ए़वम जागरुक किया गया ।
ब्लॉक सुपर वाइज़र अभिलाषा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम मे बहुत सहयोग रहा। इनाया फाउण्डेशन सचिव नितिशा शर्मा अभिभावको एवं टीम इंचार्ज रोहित शर्मा टीम कोडिनेटर अर्पण भट्ट, दीपक चौधरी, सुभद्रा हजारीवाल विराट हजारीवाल, राजवीर पोषवाल , मुकेश वैष्णव ने नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राजगढ़ के ग्राम पंचायत दिगावडा साथिन कमला भजेडा साथिन उर्मिला.फिरोजपुर. साथिन मोल्बाई कलेशान. साथिन सरोज.बीघोला साथिन साधना .कूणडला साथिन खेला तकरीबन 5600 छात्र -छात्राओं एवम ग्रामवासीयो को जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं से फिडबैक लिया गया जिन्होंने सही जवाब दिया। उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम द्वारा बच्चों व बालिकाओं को गुड टच व बेड टच और उसकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से सभी बच्चों को जानकारी दी इसके अलावा गांव में चौपाल लगाकर नुक्कड़ नाटक द्वारा जानकारी दी गई। 
इसी तरह से रैणी ब्लॉक मे महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर खेला मीना के सानिध्य मे रैणी एसडीएम अनिल कुमार सिंघल के मुख्य आतिथ्य मे व रैणी बीडीओ कालूराम मीना की उपस्थिति मे रात्री चौपाल का आयोजन भी हुआ जिसमे महिलाओ को गुड टच व बेड टच तथा महिलाओ के लिए सुरक्षा के गुर तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे मे खूब समझाया। 
खेला मीना सुपरवाइजर के प्रयास से रैणी क्षेत्र मे रात्रि चौपाल मे काफी संख्या मे महिलाओ ने आकर कार्यक्रम मे भाग लिया।रैणी से यह सारी जानकारी महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर खेला मीना के द्वारा दी गई है तथा राजगढ क्षेत्र की जानकारी इनाया फाउंडेशन टीम के मुकेश वैष्णव के द्वारा दी गई है।

No comments