गंगापुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गंगापुर/ दिनेश लक्षकार गंगापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । नगर के ओकारेश्वर महादेव,नीलकंठ महादेव,लालघर महादेव,मुक्तेश्वर महादेव,पंचतीर्थ मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना के साथ दूध, दही, शहद, बिल्वपत्र आदि से भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना की तथा कई शिव मंदिरों में अभिषेक किए गए व भजन संध्या के आयोजन हुए।




No comments