ब्रेकिंग न्यूज़

श्री श्याम वंदना महोत्सव में सांवरे की महफिल में बरसा रंग।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर।
अलवर: जन परिवार सोसायटी की ओर से अपनाघर शालीमार एक्सटेंशन टॉवर 5 में तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान दरबार को भव्य रुप में सजाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विनय दीवाना ने गणेश वंदना से की. कार्यक्रम में अलवर के विनोद म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई इस अवसर पर पांडाल को रंग-बिरंगे फूल-गुब्बारे और रोशनी से सजाया। साथ ही इत्र एवं पुष्प वर्षा की गई और बाबा की पावन ज्योति जलाई गई। काफी संख्या में लोग भजन संध्या में पहुंचे और बाबा के दरबार में हाजरी लगाई श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा पंडाल भर गया था और सांवरे की महफिल में रंग ही रंग बरस रहे थे। प्रसिद्ध भजन गायक कमल कान्हा ने श्याम मेरी अब तो पकड़ो कलाई,ना मांगू मैं महल बंगला कोठी. वही आशीष शर्मा, पूनम देवानंद ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आना है श्याम के भजनों पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर भावविभोर होकर नाचने लगे। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा पांडाल धर्ममय हो गया।देर रात्रि तक भजन संध्या चलती रही। अंत में श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग लगाकर के सभी ने सामूहिक रूप से आरती की

No comments