ब्रेकिंग न्यूज़

भोमिया बाबा के भजन जिकड़ी दंगल का हुआ आयोजन।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।
अलवर के रामगढ की खण्डवा पंचायत मे भोमिया बाबा के भजन जिकड़ी दंगल 2023 का आयोजन 18 मई 19 फरवरी 2023 को हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल प्रकाश सूरा प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ओड महासभा तथा प्रांतीय संयोजक बृजभूमि कल्याण परिषद तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला प्रभारी उपस्थित रहे ।आयोजन कमेटी के स्वागत कर्ताओ में अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष बीरबल सिविल इंजीनियर, सचिव घनश्याम, धर्म वीर दलवीर, विश्वेन्दर, इंदर, केदार मीणा ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर एवं साफा बांध कर जोरदार स्वागत किया ।मुख्य अतिथि निर्मल सूरा ने उद्बोधन में कहा कि हम हिंदू हैं हमारा सनातन धर्म हिंदू है और हम सनातन धर्म के रक्षक हैं यदि हम सनातन धर्म की रक्षा नहीं कर सकते तो हमें सनातनी कहने का कोई अधिकार नहीं है ।रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र जिला अलवर में आए दिन कोई न कोई हिंदुओं के साथ कुठाराघात अत्याचार मूर्ति खंडन लव जिहाद क्रूर हत्याएं जाति विशेष के द्वारा की जाती रही है अब आने वाला जो समय है वो रामराज्य होगा श्री कृष्ण भगवान की सरकार होगी राधा कृष्ण की सरकार होगी सनातन धर्म स्थापित होगा और विधानसभा 2023 के आने वाले चुनाव के मद्देनजर रखते हुए रामगढ़ में राम राज्य की स्थापना होगी ।
रामगढ़ केंद्र बिंदु से राम राज्य की स्थापना होकर संपूर्ण राजस्थान में रामराज्य स्थापित होगा सनातन धर्म स्थापित होगा । कार्यक्रम में गण्डूरा वासी चतर सिंह जगन सिंह नरेश प्रेम सिंह वीरेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह आदि ने कार्यक्रम को भव्य रुप दिया

No comments