ब्रेकिंग न्यूज़

राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।
अलवर की राजगढ़ पंचायत समिति सभागार में राजीव गांधी युवा मित्रों के द्वारा राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर की एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें आसपास राजगढ़ उपखंड के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया नेहरू युवा केंद्र अलवर के यूथ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि राजीव गांधी युवा मित्रों के वॉलिंटियरो को बताया गया कि राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए और उनका लाभ दिलाएं और जिन वॉलिंटियर की नियुक्ति हुई है उनको भी सरकार द्वारा मानदेय दिया जाएगा। इस अवसर पर आरवाईएमपी अनिल कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, राहुल मीणा, देवकरण कूचा, रमेश सैनी, रितिक बैरवा, राम खिलेरी, बली मीणा, मनोहर लाल मीणा सहित अनेक युवा वॉलिंटियर राजीव गांधी युवा मित्र मौजूद रहे।मिडिया को यह सारी जानकारी गोलाकाबास से रितिक शर्मा के द्वारा दी गई है।

No comments