अनुरक्षण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित**रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर।पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मण्डल के पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर महेसाना-पाटन स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
1. गाडी संख्या 04714, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-आबूरोड-मारवाड़ जं.-लूनी होकर संचालित होगी। 2. गाडी संख्या 04713, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 23.02.23 व 02.03.23 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-महेसाना होकर संचालित होगी। 3. गाडी संख्या 09037, बान्द्रा टर्मिनस-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 24.02.23 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-आबूरोड-मारवाड़ जं.-लूनी-समदडी होकर संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 09038, बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 25.02.23 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया समदडी-लूनी-मारवाड़ जं.-आबूरोड-महेसाना होकर संचालित होगी।




No comments