ब्रेकिंग न्यूज़

श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर ने सैकेंडरी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए किया 'ब्लेसिंग सेरेमनी' आयोजन।

सिटी एक्स्पस न्यूज।बीकानेर , 20 फरवरी। श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के सभागार में 'ब्लेसिंग सेरेमनी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाला की सीईओ सीमा जैन, प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी एवं विषय अध्यापकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन,नमस्कार महामंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। शाला की सीईओ सीमा जैन ने अपने विशिष्ट संबोधन में कहा कि परीक्षा हमारे ज्ञान में निखार लाती है। परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम बेहतर जीवन की नींव स्थापित करते हैँ । शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अनावश्यक तनाव से बचने एवं विषय को लिखकर याद करने पर बल दिया। संबंधित विषय अध्यापकों द्वारा भी विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण गुर बताए। शाला के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर एवं सचिव सीए माणक कोचर ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मानुशासन पर बल देते हुए बोर्ड परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम के समापन में विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिठाई एवं भेंट स्वरूप कलम देते हुए सफल होने की शुभकामनाएं दी गई ।

No comments