ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ आज दिनांक 20 .2.2023 को महासंघ के आंदोलन का प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।


सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ आज दिनांक 20 .2.2023 को महासंघ के आंदोलन का प्रथम चरण में कार्य बहिष्कार के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय बीकानेर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बीकानेर के आगे धरना दिया गया , जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग एवं पंचायती राज संस्थाओं / निगम / बोर्डों में पदस्थापित मंत्रालयिक कर्मचारी विगत 33 वर्षों से सरकारों की अनदेखी एवं इस बार की बजट घोषणाओं में भी मंत्रालयिक संवर्ग को राहत नही दिये के कारण क्षुब्ध हैं इन कर्मचारियों द्वारा महाआंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है, जिसके क्रम में सरकार में विविध स्तर पर महासंघ द्वारा दिनांक 14 फरवरी को सूचना दे दी गई है। आज 20 फरवरी से कार्य बहिष्कार और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया गया कल दिनांक 21 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के आगे धरने में शामिल होकर कल कर्मचारियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा । आज धरने में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए जिनमें आनंद स्वामी, पदम सिंह , मनीष विधानी , जितेंद्र गहलोत , संजय भाटी, कुमार स्वामी,अखिल स्वामी, सुशील रामावत , मोहित, सिद्धार्थ रिणवा, अनिल पुरोहित, तनुज स्वामी शिक्षा विभाग से, रामकुमार व्यास, नरेश कुमार यादव, मूल सिंह राठौड़, अजीत सिंह भाटी,नरपत सिंह, पीयूष स्वामी, पंचायती राज से, रसपाल सिंह मोटा कृषि विभाग से , लक्ष्मण गोदारा , दिलनवाज राठौड़ सा.निर्माण विभाग से गोपाल वर्मा ,मनोज कुमार, कुमार नगर नियोजन विभाग के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
आज की मिटिंग में निर्णय लिया गया है कि कल सभी विभागों में जनसम्पर्क करने के लिए टीमों का गठन किया जायेगा। 8 मार्च तक लगातार महासंघ का आंदोलन चलाया जायेगा। उसके पश्चात जयपुर में अनिश्चित कालीन महापड़ाव होगा।

No comments