ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर में अपनी मांगों को लेकर पेंशनर समाज पहुंचा जिला कोष कार्यालय के सामने।


सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। बीकानेर में राजस्थान पेंशनर समाज, बीकानेर के बैनर तले सोमवार को पेंशनर समाज जिला कोष कार्यालय के सामने पहुंचा। ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि राज्य के लगभग 5 लाख पेन्शनर्स व फेमिली पेंशनर्स की मांगो को स्वीकार कर आदेश जारी करने के लिए प्रदेश के साढ़े पांच लाख पेंशनर्स एवं फेमिली पेंशनर्स की न्यायोचित मांगों के संबंध में वर्ष 2023-24 के वित्तीय बजट में दर्शाई गई उपेक्षा से अपने को ठगा सा मान रहा है। इस कारण पेंन्शनर्स मानसिक रूप से अपने स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की आपकी व सरकार की कार्यशैली व उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण उद्वेलित है व अन्तर्मन से आक्रोशित है। पेन्शनर्स के प्रति उपेक्षा क्यों रही है समझ से परे है। जायज मांगो को स्वीकार करते वित्तम बजट वर्ष 2023-24 पारित होने से पूर्व आदेश जारी करने की मांग की है। वर्तमान में 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेन्शनर्स को मिलने वाली 20 फीसदी अतिरिक्त पेन्शन को 4 समान भागों में विभाजित कर पेन्शनर्स की आयु 65,70, 75 90 होने पर 5त्न अतिरिक्त पेन्शन की वृद्धि कि जावे, 27 जनवरी 2016 से 31.12.2016 की अवधि के दौरान सेवानिवृत होने वाले पेन्शनर्स जिनकी संख्या मात्र 26,000 है उनको गजपूरी, कम्यूटेशन पेन्शन व अर्जित उपार्जित अवकाश का भुगतान 7 व आधार पर किया जावे, वेतनमान के 3 कम्यूरेशन पेन्शन की राशि की जमा कराने की अवधि 14 वर्ष से घराकर 12 वर्ष की जावे, क्रत्र॥स् योजना में पेन्शनर्स को वे सभी लाभ दिए जाए जो चिरंजीवी योजना में मिलते हैं। साथ ही पेन्शनर्स की आफरडोर चिकित्सा व्यय राशि 20,000 से बढ़ाकर 50,000 आदि मांगों को लेकर जिलों में पेंन्शनर्स समाज को शामिल करते हुए निगरानी कमेरी बनाने की मांग की है।

No comments